Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर की बेटी गुंजन ने हिमालय की चोटी केदार कंठा पर लहराया तिरंगा

विशेष संवाददाता 06-02-2025
455

गाजीपुर। जिस उम्र में किशोरियां अपने शौक पूरे करती है। उस उम्र में जनपद की होनहार गुंजन कुमारी हिमालय की चोटियां चढ़ रही हैं जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

करंडा ब्लाक अंतर्गत रेवसां गांव निवासी किसान राज देव की होनहार बिटिया गुंजन कुमारी ने पिछले 19 नवंबर को हिमालय की चोटी केदार कंठा (12,500- फीट) पर केवल तीन घंटे में चढ़ गई। जहां पहुंचने में आमतौर पर पांच से छह घंटे लगते हैं। इससे पहले भी गुंजन माउंट मचोई ( 17907- फीट) पर तिरंगा लहरा चुकी है। 16 वर्षीय गुंजन माता – पिता की इकलौती बेटी है। फिलहाल वह नंन्दगंज स्थित ठाकुर राम लक्ष्मण जानकी इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा है। गुंजन ने बताया कि बचपन से ही उसे पर्वत रोही बनने का शौक है। इसको लेकर उसने गूगल पर सर्च कर पर्वत रोहियों का मोबाईल नंबर जुटाया और उनसे सालाह लेकर इसकी ट्रेनिंग लेने की योजना तैयार की। पिछड़े गांव और आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता इकलौती बेटी को इस मुश्किल शौक से दूर रखना चाहते थे, लेकिन बेटी के हौंसले व जिद के आगे वह झुक गए और ट्रेनिंग पर भेजने को तैयार हुए। गुंजन ने जम्मू-कश्मीर स्थित जवाहर इंस्टीट्यूट आफ पहलगाम से पर्वत रोहण की बेसिक व एडवांस ट्रेनिंग ली। इसके बाद पहली बार में ही माउंट मचोई को फतह कर लिया। बताया कि एवरेस्ट मेघा परमार मुझे गाईड जारी करती है और हौसला भी बढ़ाती है। मेरा अगला मिशन माउंट किलीमंजारो (19,341) फीट है, जो अफ्रीका की उच्चतम चोटी है। इस पर चढ़कर मैं विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहती हूं।

Post navigation

Previous: गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच, ए.पी.आर.सी. ग्रीन ने जीती ट्रॉफी
Next: सैदपुर में 8 साल का बच्चा लापता, परिजनों में हड़कंप

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.