Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

विशेष संवाददाता 08-02-2025
47 (18)

गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गाजीपुर द्वारा गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज मैदान में नगर खेल कुम्भ के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख डॉ. रवि शेखर सिंह, नगर अध्यक्ष डॉ. आनंद सिंह, खेल विभाग प्रमुख प्रो. सुजीत सिंह एवं पूर्व सह प्रदेश मंत्री कामदेश्वर सिंह उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। छात्रा वर्ग की 400 मीटर दौड़ में निक्की ने प्रथम स्थान, बबली ने द्वितीय स्थान एवं अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्र वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पवन कुमार ने प्रथम, अमरजीत ने द्वितीय एवं प्रकाश ने तृतीय स्थान हासिल किया।

डॉ. रवि शेखर सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर खेल कुम्भ का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय खेल गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर विपुल, ईशान, स्नेहा, ओमकार, राहुल, अर्पित, रोशन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: गाजीपुर में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Next: महाकुंभ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.