Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सौरभ साहित्य परिषद के तत्वावधान में भव्य कवि गोष्ठी संपन्न

विशेष संवाददाता 09-02-2025
147 (4)

जमानियां। स्टेशन बाजार में डॉ. सुरेश राय के संयोजन में उनके आवास पर सौरभ साहित्य परिषद द्वारा हिंदी और भोजपुरी कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। परिषद के संस्थापक और वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री रहे।

प्रो. शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि कवि जीवन की अनुभूतियों को अपने शब्दों के माध्यम से व्यक्त करता है, जिससे लोक और शिष्ट साहित्य को संग्रहणीय कृतियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने कविता को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए सृजनशीलता को बढ़ावा देने की बात कही। श्री नागा बाबा इंटर कॉलेज आरी सीतापट्टी गाजीपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कामेश्वर द्विवेदी ने जब सस्वर पाठ किया— “मंजरी मरंद गंध उड़ती पवन संग धरती है रंग जाती वासंती के रंग में।” तो श्रोताओं ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। उनकी भोजपुरी रचना “बा उदासल आज मोर जिउआ कहवां हेराइल हमार नीक गउऑ” को भी खूब सराहा गया। रामपुकार सिंह “पुकार गाजीपुरी” ने बसंत पर अपनी रचना प्रस्तुत की— “वसंत आए तो मन भी वसंत हो जाए, प्रकृति से प्रेम मन ही मन अनंत हो जाए।” जिसे श्रोताओं ने खूब पसंद किया। कलकत्ता से आए सुकंठ कवि नागेंद्र कुमार दुबे ने अपनी प्रस्तुति— “दिल में बसे हो मेरे प्रभु राम, तुम ही बताओ मैं क्या करूं?” से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उनकी अन्य कविताएं, जो माटी, बोली-भाषा, खेती-किसानी और मानवीय संबंधों पर केंद्रित थीं, भी दर्शकों को खूब भायीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र सिंह ने अपनी कविता— “जोर से ओके बोलाव आदमी बा, नेह के दियना जराव आदमी।” जब अपने अंदाज में पढ़ी, तो श्रोताओं की वाह-वाह से पूरा माहौल गूंज उठा। अंत में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुरेश राय ने सभी साहित्यकारों, श्रोताओं और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में साहित्य प्रेमियों की भारी उपस्थिति रही और सभी ने कवियों की प्रस्तुति को सराहा।

Post navigation

Previous: दिव्य लोक शिवपूजन बाबा आश्रम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
Next: राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया सड़कों का लोकार्पण

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.