Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

उपजिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध बालू लदे ट्रक और एक भूंसा लदा ट्रेलर सीज

विशेष संवाददाता 21-02-2025
1547 (2)

जमानिया। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार की रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना परमिट के बिहार से आ रहे 3 अवैध बालू लदे ट्रक और एक ओवरलोड भूसा लदा ट्रेलर को पकड़कर कोतवाली में सीज कर दिया गया।

उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में यह अभियान जमानिया — धरम्मरपुर पक्का पुल पर मध्य रात्रि में चलाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं और ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पक्का पुल से अवैध रूप से बिहार जाने वाले वाहनों की आवाजाही की शिकायतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। गुरुवार की रात बिना परमिट के तीन ट्रक बालू और एक ट्रेलर भूंसा लदा पकड़ा गया, जिसे सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया।  उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा और पकड़े गए अवैध वाहन सीज करने की कार्यवाही जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालकों में दहशत का माहौल है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर: विद्यालयों को अभिलेख जमा करने के निर्देश
Next: ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर संपन्न हुआ चुनाव, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.