Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

वित्तीय लेनदेन को लेकर कोषाधिकारी की अपील, समय से बिल प्रस्तुत करने के निर्देश

विशेष संवाददाता 22-02-2025
khabarlogo

गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, वित्त (लेखा) अनुभाग-1, लखनऊ के निर्देशों के तहत 1 अप्रैल 2013 से कोषागारों द्वारा सभी भुगतान ई-पेमेंट के माध्यम से किए जा रहे हैं। अब किसी भी भुगतान के लिए चेक जारी नहीं किया जाता। इसके अलावा, ऑनलाइन बिल प्रस्तुतीकरण और ई-कुबेर प्रणाली भी लागू है।

उन्होंने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों से अपील की है कि वे अपने समस्त बिल निर्धारित प्रक्रिया के तहत 20 मार्च 2025 तक कोषागार में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर दें। इससे समय पर चेकिंग के बाद कोषागार द्वारा बिलों की पासिंग और ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान 31 मार्च 2025 तक किया जा सकेगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फरवरी 2025 तक प्राप्त बजट के सापेक्ष देयकों को डी.डी.ओ. पोर्टल के माध्यम से तैयार कर शीघ्र कोषागार में प्रस्तुत कर आहरण कर लें। यदि बजट में किसी भी प्रकार की भिन्नता हो तो कोषागार से बजट मिलान रिपोर्ट प्राप्त कर मिलान अवश्य करा लें। मार्च 2025 में प्राप्त बजट के सापेक्ष देयकों को अधिकतम 25 मार्च 2025 तक कोषागार में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि शासन के निर्देशों की अवहेलना की स्थिति में यदि किसी धनराशि का व्यपगत (लैप्स) होता है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित आहरण-वितरण अधिकारी की होगी।

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान पर सरकारी खड़ंजे की ईंट उखाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Next: जिला सहकारी बैंक की 20वीं सामान्य निकाय बैठक संपन्न, सांसद ने की बैंक की उपलब्धियों की सराहना

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.