Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

ग्राम प्रधान पर सरकारी खड़ंजे की ईंट उखाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विशेष संवाददाता 22-02-2025
02310

गाजीपुर। ग्राम प्रधान पर ही गांव के विकास कार्यों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामला मरदह थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव का है, जहां ग्राम प्रधान रामसुधार यादव के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, तेजपुरा के कम्पोजिट विद्यालय परिसर में वर्ष 2003 में खड़ंजा लगाया गया था, जिसे ग्राम प्रधान ने वर्ष 2024 में सौंदर्यीकरण के नाम पर उखड़वाकर अन्यत्र उपयोग में ले लिया, लेकिन आज तक वहां सौंदर्यीकरण का कोई कार्य नहीं कराया गया। इसकी शिकायत गांव के अर्जुन कुमार, रामदीन राम और पंकजकांत सागर ने जिला पंचायत राज अधिकारी से की। जांच के बाद ग्राम प्रधान दोषी पाए गए और जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के लिए अवगत कराया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी मरदह के निर्देश पर प्रभारी प्रधानाध्यापक जयप्रकाश राम ने थाने में नामजद तहरीर दी। मरदह थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान रामसुधार यादव के खिलाफ लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि आरोपी ग्राम प्रधान पहले भी अपने विवादित कार्यों को लेकर चर्चा में रहे हैं और उन पर पूर्व में भी कई आरोप लग चुके हैं।

Post navigation

Previous: गाजीपुर में भाजपा के गिरते ग्राफ पर शीर्ष नेतृत्व गंभीर
Next: वित्तीय लेनदेन को लेकर कोषाधिकारी की अपील, समय से बिल प्रस्तुत करने के निर्देश

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.