Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां के रोवर्स ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दम

विशेष संवाददाता 10-03-2025
87 (13)

जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित  हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के यूनिट-1 के दस रोवर्स प्रतिभागियों ने रोवर्स प्रभारी डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में पीजी कॉलेज गाजीपुर में आयोजित 33वीं जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, लोकगीत, कींस गेम और सैंड स्टोरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, रोवर्स टीम ने कुल 18 शील्ड और 24 पदक अपने नाम किए। डॉ. अमित कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस रोवर्स एवं रेंजर्स समागम का समापन रविवार को हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और अनुशासन को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में विजय कुमार पाण्डेय, अनिवेश पाण्डेय, आशीष शर्मा, शिपू गुप्ता, अभिरंजन कुमार, अरमान, अमन मौर्य, शिवानंद कुमार, अनीश कुमार और रामप्रकाश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और विद्यार्थियों के मनोबल को और बढ़ाने का कार्य करेगी।

Post navigation

Previous: जमीन विवाद में महिला व उसके पति पर हमला, एफआईआर दर्ज
Next: अवैध ट्रांसफार्मर फटने का मामला: बिजली विभाग में मचा हड़कंप, कई अधिकारी निलंबित

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.