Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं एक्सपोजर विजिट पर रवाना

विशेष संवाददाता 12-03-2025
014 (28)

जमानिया। रेवतीपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 80 छात्राओं का दल बुधवार को भारतीय बीज एवं शोध संस्थान, कुसमौर (मऊ) के एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अशोक कुमार गौतम ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान छात्राओं में उत्साह का माहौल दिखा, और वे पूरी तरह स्कूली ड्रेस में नजर आईं।

बीईओ अशोक कुमार गौतम ने बताया कि इस विजिट का उद्देश्य छात्राओं को विज्ञान और शोध कार्यों से अवगत कराना है, जिससे वे भविष्य में अपने शैक्षिक एवं शोध कार्यों में लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शैक्षिक यात्राओं से छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी और उनकी जिज्ञासा को बल मिलेगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने आगे बताया कि यह विजिट राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक अभिरुचि को बढ़ावा देना है। इससे वे विज्ञान के क्षेत्र में रिसर्च व उसके गूढ़ रहस्यों को समझकर आगे बढ़ सकेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं इस विजिट से प्रेरणा लेकर भविष्य में शोध कार्यों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी। इस एक्सपोजर विजिट के दौरान छात्राओं को भारतीय बीज एवं शोध संस्थान कुसमौर की रीजनल साइंस लैब, म्यूजियम, रिसर्च इंस्टीट्यूट, प्रयोगशाला एवं वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे विज्ञान और शोध कार्यों को गहराई से समझ सकेंगी। इस अवसर पर एआरपी संत कुमार गुप्ता, वार्डेन मंजू चौहान, प्रियंका सिंह, संध्या रानी, साधना उपाध्याय, कविता चौहान, पूजा, देविका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
Next: रेवतीपुर ब्लॉक में यूपी पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.