Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

वित्तीय वर्ष समाप्ति पर अवकाश के बावजूद खुले रहेंगे बैंक और कोषागार

विशेष संवाददाता 12-03-2025
khabarlogo

गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च 2025 (रविवार) और 31 मार्च 2025 (ईद-उल-फितर) के दिन क्रमशः साप्ताहिक और सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हालांकि, चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन होने के कारण शासकीय लेन-देन बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिले के शासकीय कार्यों से संबंधित बैंक शाखाएं और कोषागार कार्यालय इन दिनों खुले रहेंगे।

उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की गाजीपुर, सैदपुर, जमानियां, मुहम्मदाबाद शाखाएं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की जखनियां शाखा और कोषागार कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे। 31 मार्च 2025 को शासकीय लेन-देन करने वाले बैंक रात 10 बजे तक कार्यरत रहेंगे ताकि सरकारी भुगतान और राजस्व प्राप्तियों को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजकीय लेन-देन से संबंधित सभी सूचनाएं और लेखा विवरण समय पर शासन और महालेखाकार, उत्तर प्रदेश को प्रेषित किया जाए। इसके तहत राज्य सरकार के सभी वित्तीय लेन-देन का लेखा अगले कार्य दिवस में कोषागार को भेजना अनिवार्य होगा। इस निर्णय से जिले के सरकारी विभागों और वित्तीय संस्थानों को वित्तीय वर्ष समाप्ति के दौरान आवश्यक कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने में सुविधा मिलेगी।

Post navigation

Previous: रेवतीपुर ब्लॉक में यूपी पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न
Next: वित्तीय वर्ष समाप्ति को लेकर कोषाधिकारी ने आहरण-वितरण अधिकारियों को दिए निर्देश

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.