Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सफाई कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारी चुने गए

विशेष संवाददाता 16-03-2025
IMG-20250316-WA0052

जमानिया। ब्लॉक में रविवार को यूपी पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाई के नए पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारियों भोला शंकर, अनिल कुमार और लालजी कुशवाहा की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी हुई।

चुनाव को लेकर सफाई कर्मियों में भारी उत्साह देखने को मिला। कुल 198 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जितेंद्र ने 141 मतों के साथ विजय प्राप्त की, जबकि कृष्णमुरारी को 49 मत, राम अवतार को 4 मत मिले और 4 मतों को निरस्त कर दिया गया। महामंत्री पद पर राजेश कुमार को 112 मत, रीता देवी को 79 मत मिले और 7 मत निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए बृजराज को 103 मत और रामचंद को 86 मत प्राप्त हुए, जबकि 9 मत निरस्त किए गए। लेखाकार पद पर अजय कुमार सिंह और संगठन मंत्री पद पर सुभाष यादव को निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वह संगठन की एकता और सफाई कर्मियों के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों का विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार नर्वेश सिंह यादव की मौके पर मौत
Next: गाजीपुर: महिला उत्पीड़न मामलों की जनसुनवाई 19 मार्च को

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.