Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • घटना / दुर्घटना

राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार नर्वेश सिंह यादव की मौके पर मौत

विशेष संवाददाता 15-03-2025
0125

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के मतसा गाँव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर शुक्रवार की शाम हुए एक सड़क हादसे में बाइक और चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार नर्वेश सिंह यादव (उम्र करीब 46 वर्ष), निवासी पटकनियां थाना सुहवल, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद भाग रहे चार पहिया वाहन का लोगों ने पीछा किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वाहन उनकी आँखों से ओझल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को किसी तरह राजमार्ग से हटाकर, शव और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गाजीपुर भेज दिया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी श्याम सुंदरी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे, लेकिन परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इस हादसे के कारण होली की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने बताया कि नर्वेश सिंह यादव किसी काम के सिलसिले में शुक्रवार की सुबह बाइक लेकर जमानियां में रिश्तेदारी में गए थे। लौटते समय मतसा प्राथमिक विद्यालय के समीप राजमार्ग पर हादसा हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई। विलखती पत्नी श्याम सुंदरी ने बताया कि उन्होंने नर्वेश को मना किया था कि होली के दिन घर पर रहें और परिवार के साथ त्योहार मनाएं, लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे और उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। नर्वेश घर पर ही खेती-बाड़ी करते थे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन जारी है और वाहन की तलाश की जा रही है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर: मुस्लिम समुदाय ने निकाला होली का जुलूस, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम
Next: सफाई कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारी चुने गए

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.