Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

तहसील परिसर की दुकानों की नीलामी अब 24 अप्रैल को

विशेष संवाददाता 16-04-2025
khabarlogo

जमानिया। तहसील परिसर स्थित विभिन्न दुकानों की नीलामी अब 24 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे तहसील सभागार में आयोजित की जाएगी। पहले यह नीलामी 12 अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन अवकाश के चलते इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गई है। यह जानकारी नीलामी अधिकारी एवं तहसीलदार रामनरायण वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित इस नीलामी में चाय, पूड़ी, मिठाई की दुकान (कैंटीन में), फोटो स्टेट व टाइप की दुकान (तहसील गेट के बगल में), फोटो स्टेट व टाइप की दुकान (शौचालय के पीछे), तथा साइकिल स्टैंड (तहसील परिसर) शामिल हैं। नीलामी के संबंध में तहसीलदार वर्मा ने बताया कि यह नीलामी केवल वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मान्य होगी। नीलामी को स्वीकृत या अस्वीकृत करने का अंतिम अधिकार उपजिलाधिकारी जमानियां के पास रहेगा। सफल बोलीदाता को अंतिम बोली के बाद संपूर्ण धनराशि तत्काल जमा करनी होगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को साइकिल स्टैंड के लिए 5,000 रुपये तथा अन्य दुकानों के लिए 10,000 रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। तहसील प्रशासन द्वारा इस संबंध में सूचना नायब नाजिर कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, नगर पालिका परिषद सहित अन्य संबंधित स्थानों पर नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। तहसील प्रशासन ने इच्छुक लोगों से निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Post navigation

Previous: डबल मर्डर का इनामी अभियुक्त मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार
Next: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु 17 अप्रैल को होगी आवश्यक बैठक

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.