Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु 17 अप्रैल को होगी आवश्यक बैठक

विशेष संवाददाता 16-04-2025
khabarlogo

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सुचारु आयोजन और व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

यह बैठक 17 अप्रैल 2025 को अपराह्न 1:30 बजे, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के विश्राम कक्ष में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रचार-प्रसार की रणनीति पर चर्चा की जाएगी और आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। इस संबंध में जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपद के सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होकर लोक अदालत के प्रचार-प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।  बताते चलें कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य त्वरित, निष्पक्ष और कम खर्च में न्याय प्रदान करना है। इसके माध्यम से आपसी सहमति से मामलों का समाधान कर जनता को राहत दी जाती है। आगामी लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के न्यायिक व गैर-न्यायिक मामलों को निपटाने की योजना बनाई गई है।मीडिया की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी, जिससे अधिक से अधिक लोग लोक अदालत की व्यवस्था से लाभ उठा सकें।

Post navigation

Previous: तहसील परिसर की दुकानों की नीलामी अब 24 अप्रैल को
Next: अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.