Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

विशेष संवाददाता 16-04-2025
01 (4)

जमानिया। थाना पुलिस ने सोमवार को एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हेतिमपुर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए अभियुक्त को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कस्बा से बिहार की ओर शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति पीठ पर पीला प्लास्टिक बोरा लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे तत्काल पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पिन्टू कुमार (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम लबेदहों, थाना रामगढ़, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह शराब लेकर बिहार जा रहा था। बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 8 पीएम ब्रांड की 180 एमएल वाली अंग्रेजी शराब के कुल 48 पाउच बरामद हुए। अभियुक्त के पास किसी प्रकार का वैध प्रपत्र नहीं था। तलाशी में उसके लोअर की जेब से ₹300 की नकदी भी मिली। बरामद शराब में से 4 पाउच को नमूने के रूप में सील कर सुरक्षित किया गया और शेष 44 पाउच को उसी बोरे में सील किया गया। अभियुक्त पिन्टू कुमार को धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर रात्रि 9:40 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई। मौके की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पकडे गए अभियुक्त पिंटू कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु 17 अप्रैल को होगी आवश्यक बैठक
Next: कम्पोजिट विद्यालय डेढ़गांव में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.