Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ चला पुलिस का अभियान, 116 वाहन सीज, 360 का चालान

विशेष संवाददाता 17-04-2025
98

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में जिला पुलिस ने अवैध ई-रिक्शा संचालन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। आईजी मोहित गुप्ता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देशन में शहर में जगह-जगह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर शेखर सेंगर और यातायात प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर अभियान चलाया गया, जिसमें 116 ई-रिक्शा को सीज और 360 का चालान किया गया। इस कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया, और कई चालक मौके से अपने वाहनों को लेकर हटते देखे गए। पुलिस की इस मुहिम के दौरान अवैध रूप से संचालित और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा को चिन्हित कर सीज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने स्पष्ट रूप से कहा, “किसी भी हाल में अवैध ई-रिक्शा का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने यह भी बताया कि यह अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।

Post navigation

Previous: भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन
Next: गाजीपुर में पुलिस महकमे में तबादलों की बड़ी कार्रवाई

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.