Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

विशेष संवाददाता 17-04-2025
01452

गाजीपुर। नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कचहरी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और सोनिया गांधी व कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि ईडी की चार्जशीट में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम आने के बाद कांग्रेस की बौखलाहट बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर शुरू हुए इस मामले में कांग्रेस पार्टी द्वारा एजेएल को दिए गए 90 करोड़ रुपये के कर्ज को वाईआइएल द्वारा मात्र 50 लाख रुपये में खरीद लिया गया। इसके जरिए हेराल्ड हाउस जैसी बहुमूल्य संपत्तियों पर कब्जा किया गया, जो कि लगभग 2000 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि ईडी द्वारा पूछताछ और समन भेजे जाने के बाद कांग्रेस नेतृत्व देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, जबकि वे खुद गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला महामंत्री अविनाश सिंह, उपाध्यक्ष हर्षित सिंह, काशीनाथ तिवारी, नगर महामंत्री हेमंत त्रिपाठी, शशांक राय, गौरव श्रीवास्तव, शिवम राय, सौरभ उपाध्याय, अमित पाण्डेय, योगेश शुक्ला, विशाल पासी, विनय कुशवाहा, विनोद गुप्ता, शशिकांत शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं में काफी जोश और आक्रोश देखने को मिला। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी रही।

Post navigation

Previous: एसपी डॉ. ईरज राजा, निरीक्षण में मिली सराहनीय व्यवस्था
Next: अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ चला पुलिस का अभियान, 116 वाहन सीज, 360 का चालान

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.