Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

जमानिया स्टेशन बाजार में मनबढ़ों ने ऑटो चालक को पीटा, सीसी रोड पर यातायात व्यवस्था पर सवाल

ब्यूरो 25-04-2025
IMG-20250425-WA0008.jpg


जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित नवनिर्मित सीसी सड़क पर शुक्रवार की शाम अराजकता का माहौल देखने को मिला। कुछ मनबढ़ युवकों ने मामूली टक्कर के बाद एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक सवारियों को लेकर कस्बा की ओर जा रहा था। लगभग 6:15 बजे जब वह नई बनी सीसी रोड पर चढ़ रहा था, तभी अचानक ऑटो पीछे खिसक गया और पास से गुजर रही एक बाइक से हल्की टक्कर हो गई। इस पर बाइक सवार युवक आपा खो बैठे और ऑटो चालक के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने ऑटो को धक्का देकर सड़क पर चढ़ाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस संबंध में चौकी प्रभारी ने घटना की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने सीसी रोड पर रोजाना लगने वाले जाम और विवादों पर चिंता जताई है। संकरी सड़क, अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के कारण यह मार्ग अब आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। व्यापारियों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि सीसी रोड पर यातायात व्यवस्था को सुधारा जाए और पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और आम जनता को राहत मिल सके। इस घटना ने नवनिर्मित सीसी रोड की उपयोगिता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां यातायात प्रबंधन की कमी के कारण आए दिन जाम और विवाद की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोग अब प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान निकालने की उम्मीद कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: देवकली में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत
Next: जमानिया विद्युत उपकेंद्र पर बदले गए जर्जर पैनल, आपूर्ति होगी सुचारू

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.