Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना

पूर्वांचल विश्वविद्यालय विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि घोषित

ब्यूरो 28-04-2025
IMG-20250428-WA0005.jpg


गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने सत्र 2019-20, 2021-22 (गैर एनईपी-2020) और सत्र 2024-25 की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने, सत्यापन और शुल्क जमा करने की तिथियां घोषित कर दी हैं।विश्वविद्यालय ने सत्र 2019-20 या उसके बाद प्रवेशित स्नातक (कला, विज्ञान, वाणिज्य) के छात्रों तथा अनिवार्य विषय राष्ट्र गौरव/पर्यावरण (वार्षिक पाठ्यक्रम) के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम अवसर दिया है।

इसके अतिरिक्त, स्नातकोत्तर सत्र 2021-22 (गैर एनईपी-2020) में प्रवेशित छात्र भी इसी अवधि में अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और सत्यापन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2025 से 05 मई 2025 तक निर्धारित की गई है। इसी क्रम में, सत्र 2024-25 के संस्थागत और कैरी फॉरवर्ड छात्र-छात्राओं के लिए बी.सी.ए., बी.बी.ए., एल.एल.बी., एल.एल.एम., बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड., बी.पी.ई.एस. (सम-सेमेस्टर), पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, बी.एस.सी. (कृषि) अष्टम सेमेस्टर और एम.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और सत्यापन की तिथि 29 अप्रैल 2025 से 05 मई 2025 तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में, प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर अनिवार्य रूप से अपना ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्रों को किसी भी तकनीकी सहायता या जानकारी के लिए महाविद्यालय के शुल्क काउंटर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। प्राचार्य ने सभी छात्रों से इस सूचना को गंभीरता से लेने और समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर को मिले नए जिलाधिकारी, अविनाश कुमार ने संभाला कार्यभार
Next: गाजीपुर में 30 अप्रैल को महिला जनसुनवाई, राज्य महिला आयोग की सदस्य करेंगी शिकायतों की सुनवाई

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.