Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना

गाजीपुर पुलिस भर्ती चिकित्सा परीक्षण संपन्न, 1503 अभ्यर्थी सफल

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250503-WA0008.jpg


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित “आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023” के अंतर्गत गाजीपुर पुलिस लाइन में चल रहा चिकित्सा परीक्षण आज, दिनांक 3 मई 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल 2025 से शुरू हुए इस चिकित्सा परीक्षण में कुल 1551 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। नामित नोडल अधिकारी और चिकित्सकों के पैनल की देखरेख में आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यह प्रक्रिया पूर्ण की गई। परिणामस्वरूप, कुल 1551 अभ्यर्थियों में से 1503 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जबकि 35 अभ्यर्थी चिकित्सा परीक्षण में असफल रहे। इसके अतिरिक्त, 13 अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में अनुपस्थित पाए गए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी/क्षेत्राधिकारी श्री बलराम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, लिपिक भर्ती एवं अन्य संबंधित टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सफल अभ्यर्थियों के अगले चरण की जानकारी शीघ्र ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी।

Post navigation

Previous: तीन साल की मेहनत लाई रंग, तीरंदाज अमीषा बनीं बीएसएफ का हिस्सा
Next: वाराणसी में मंडलीय औद्यानिक गोष्ठी 13 मई को, प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.