Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

तहसील प्रशासन का बकायेदारों पर शिकंजा, एक लाख की वसूली

ब्यूरो 07-05-2025
khabarimg


जमानिया। तहसील प्रशासन ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वसूली अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को उपजिलाधिकारी के निर्देशानुसार और तहसीलदार के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान में एक लाख रुपये की वसूली की गई।

नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय राजस्व टीम ने इजरी गांव में कार्रवाई करते हुए खाद एवं रसद विभाग के बकायेदार अशोक कुमार गुप्ता (मालिक, मलसा गुप्ता राइस मिल) से एक लाख रुपये की वसूली की। टीम में अरुण कुमार सिंह, सिरपथ, प्रभात, धनंजय सिंह, दिनदयाल शर्मा और ज्ञानेन्द्र शामिल थे।
तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार गुप्ता पर खाद एवं रसद विभाग का लगभग छह लाख रुपये बकाया है, जिसके एवज में यह वसूली की गई है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा और शेष बकाया राशि की वसूली भी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

Post navigation

Previous: चित्तावनपट्टी से 16 वर्षीय किशोर लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
Next: जर्जर गंगा सेतु बना खतरे का सबब, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.