Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत रेवतीपुर में दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपियों को आजीवन कारावास सहित कठोर सजा

ब्यूरो 08-05-2025
khabarimg


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गाजीपुर पुलिस और अभियोजन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप, आज थाना रेवतीपुर में दर्ज एक गंभीर मामले में माननीय न्यायालय ने दो आरोपियों को कठोर सजा सुनाई है।

यह मामला मु०अ०स० 86/2023, धारा 363, 307/34, 326, 376(3) भादवि व 5(द)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित था। इस मामले में अभियुक्त हरिशंकर राम उर्फ भकोला उर्फ साहब पुत्र किशोरी राम और सविता देवी पत्नी हरिशंकर राम, दोनों निवासी ग्राम टाँगा, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर थे। लगातार और प्रभावी पैरवी के बाद, माननीय न्यायालय ने अभियुक्त हरिशंकर राम उर्फ भकोला उर्फ साहब को धारा 363, 307/34, 326, 376(3) भादवि व 5(द)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास और 45,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न भरने पर उसे एक महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं, सह-अभियुक्त सविता देवी को धारा 307/34 भादवि में 10 वर्ष का साधारण कारावास और 15,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर उसे 20 दिन का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। पुलिस मीडिया सेल, जनपद गाजीपुर ने इस सफलता को “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है, जिसमें मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग ने मिलकर प्रभावी पैरवी की और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया।

Post navigation

Previous: एसडीएम ने हरिजन बस्ती, हरपुर में स्वच्छता अभियान का किया निरीक्षण
Next: बाईपास रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.