Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बड़ेसर के होटल में अनैतिक गतिविधियों का आरोप, पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण नाखुश

ब्यूरो 10-05-2025
IMG-20250509-WA0002.jpg


जमानिया। क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित एक होटल में कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने होटल में अवैध कार्य होने की सूचना पुलिस को दी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।

ग्रामीणों का आरोप है कि बड़ेसर गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित इस होटल में रोजाना युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है और यहां अनैतिक कार्य होते हैं, जिससे गांव का वातावरण दूषित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि मुख्य सड़क पर स्थित होने के बावजूद इस होटल पर न तो नियमित रूप से कोई जांच की जाती है और न ही कोई कड़ी निगरानी रखी जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत के चलते यह अवैध कारोबार फिर से फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों ने याद दिलाया कि 10 सितंबर, 2024 को तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने इसी होटल पर छापेमारी कर सात जोड़ों को पकड़ा था, जिसके बाद होटल को सील कर दिया गया था। हालांकि, प्रशासन की लचर कार्रवाई के कारण यह होटल कुछ ही समय बाद दोबारा खुल गया और पहले जैसी गतिविधियां फिर से शुरू हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से सच्चाई सामने आ सकती है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इन फुटेज की गहनता से जांच करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, तभी सही स्थिति का पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि इस होटल के खिलाफ जांच एडीएम स्तर तक हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद होटल को स्थायी रूप से बंद नहीं किया गया है और न ही कोई कठोर कार्रवाई अमल में लाई गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरुण पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, जिसके कारण पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि होटल बंद था और शिकायत 112 पर की गई थी, लेकिन कॉलर ने अपना फोन बंद कर लिया था, जिसके चलते मौके पर जाकर छानबीन करनी पड़ी।

Post navigation

Previous: जमानिया में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन फरार
Next: संचारी रोग नियंत्रण अभियान तहसीलदार ने मलाह टोली में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.