Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मांग भरकर महिलाओं ने मनाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जश्न

ब्यूरो 12-05-2025
IMG-20250512-WA0002.jpg


गाजीपुर। सैदपुर ब्लॉक के अहलादपुर गांव में महिलाओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का अनूठा जश्न मनाया। भाजपा महिला नेता सुचिता यादव के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया और बधाई दी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सेना को मिली कामयाबी के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में अहलादपुर की महिलाओं ने यह विशेष तरीका अपनाया। महिलाओं ने कहा कि यदि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी नहीं सुधरते हैं, तो भारतीय सेना एक दिन पाकिस्तान पर कब्जा कर लेगी और उस दिन भारत की महिलाएं इस्लामाबाद में सिंदूर खेलेंगी। कुछ महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जब तक वे हैं, सब कुछ संभव है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश से जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। सुचिता यादव ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय महिलाएं प्राचीन काल से ही साहसी रही हैं। उन्होंने दानवों का नाश करने के लिए दुर्गा, काली और चामुंडा देवी का रूप धारण किया है। आज भी नापाक आतंकियों का दमन करने के लिए सरकार और सेना ने नारी शक्ति, व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि इन दोनों वीरांगनाओं ने पूरी दुनिया को भारतीय नारी शक्ति की क्षमता और ताकत से परिचित कराया है और भारतीय नारी के सिंदूर के महत्व को समझाया है। इस जश्न में नीलमणि देवी, मुन्नी देवी, सावित्री, रिंकू देवी, बबिता और अनिता सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

Post navigation

Previous: मातृ दिवस पर ममता की अनूठी मिसाल महिला भूमिहार समाज ने वृद्धाश्रम में भरी खुशियाँ
Next: पंचायत कर्मियों पर सोशल मीडिया से हमला, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी!

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.