Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया रेलवे स्टेशन पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो 13-05-2025
IMG-20250513-WA0000.jpg


जमानिया। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने अनाधिकृत रूप से खड़े दोपहिया वाहनों के खिलाफ मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सख्त रुख अपनाया। यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरपीएफ ने यह कार्रवाई की।

आरपीएफ के जवान अरुण कुमार सिंह ने स्टेशन परिसर के बाहर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी नौ बाइकों को जंजीर से बांध दिया। इसके साथ ही, सभी वाहन मालिकों पर जुर्माना भी लगाया गया।
बताया गया है कि मुख्य द्वार के सामने बेतरतीब तरीके से खड़ी इन बाइकों के कारण ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों को भारी असुविधा हो रही थी। वाहनों के कारण रास्ता बाधित हो रहा था, जिससे यात्रियों की आवाजाही में परेशानी आ रही थी। आरपीएफ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि संबंधित वाहन मालिकों को दिलदारनगर चौकी में जुर्माना जमा करने के बाद ही उनके वाहन छोड़े जाएंगे। आरपीएफ ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन परिसर में यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही खड़ा करें। आरपीएफ ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े पाए जाते हैं, तो इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: ओमप्रकाश सिंह का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया, प्रीतिभोज का आयोजन
Next: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, जमानियां के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.