Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

सोनबरसा में झोपड़ी में लगी भीषण आग

ब्यूरो 13-05-2025
IMG-20250513-WA0005.jpg


गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब अज्ञात कारणों से पारस चौहान की एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में बंधी एक भैंस जिंदा जल गई, जबकि एक पाड़िया गंभीर रूप से झुलस गई।

हालांकि, एक बड़ी राहत की बात यह रही कि झोपड़ी के अंदर मौजूद एक मासूम बच्ची ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन तब तक झोपड़ी और उसमें बंधे मवेशियों को काफी नुकसान पहुंच चुका था।
घटना की सूचना तत्काल हल्का लेखपाल को दी गई। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। फिलहाल, आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

Post navigation

Previous: हेड कांस्टेबल रमेश कुमार बने उप निरीक्षक, एसपी ने लगाया स्टार
Next: जर्जर तारों के कारण अंधेरे में शेरपुर, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.