Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

हमीदपुर में महिला से मारपीट, दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 18-05-2025
khabarimg


जमानिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता फूलमती ने शनिवार को थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता फूलमती के अनुसार, जब वह रास्ते से जा रही थी तो गांव के ही रहने वाले विकास नामक युवक ने उसे अश्लील गालियां दीं। जब वह युवक के घर के पास पहुंची, तो विकास ने उसे दोबारा गाली देना शुरू कर दिया और लाठी, डंडा, लात-घूंसे से हमला कर दिया। इसी बीच विकास का भाई कुलदेव भी वहां आ गया और उसने भी फूलमती के साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने मिलकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हमीदपुर निवासी विकास और कुलदेव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: ज़मीन हड़पने की फिराक में था फर्जीवाड़ेबाज़, मुहम्मदाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: करंडा पंचायत विभाग में हड़कंप, प्रभारी एडीओ ने डमी सफाईकर्मियों को दी खुली चुनौती

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.