Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
IMG-20260820-WA0056

जमानिया नगर पालिका परिषद द्वारा गृहकर, जलकर, जल निकासी कर में करीब दस गुना वृद्धि और व्यापारियों पर नए सिरे से लगाए गए ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में नागरिकों और व्यापारियों का आक्रोश गहराता जा रहा है। मामले के समाधान की मांग को लेकर नगर के नागरिकों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी निधि को रिमाइंडर पत्रक सौंपा और शुक्रवार से रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया।

 

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, नगर पालिका द्वारा बिना किसी ठोस आधार के करों में भारी वृद्धि की गई है, जिससे आम जनता और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इससे पूर्व 10 अगस्त को भी इस समस्या के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था और उचित कदम उठाने की मांग की गई थी। इसके साथ ही नगर में लटकते 11 हजार वोल्ट के नंगे तारों को हटाकर केबल लगाने तथा घरेलू कनेक्शन हेतु एबीसी बंच केबल लगाने जैसी बुनियादी मांगें भी उठाई गई थीं। व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके चलते अब 21 अगस्त से प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक तहसील स्थित रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने नगर के समस्त नागरिकों और व्यापारियों से धरने में शामिल होकर कर वृद्धि के खिलाफ समर्थन देने की अपील की है। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, नारायण दास, दिनेश कुमार, कुलदीप, राजेश चौधरी, लखन वर्मा, अनूप गुप्ता, पूर्व सभासद पंकज कुमार निगम और आसिफ सिद्दीकी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: स्कूल वाहनों पर चला विशेष अभियान, 24 का चालान और चार वाहन सीज
Next: जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0122
  • खबर ⁄ समाचार

स्कूल वाहनों पर चला विशेष अभियान, 24 का चालान और चार वाहन सीज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.