Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
https://news.zamania.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260822-WA00401.mp4

। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने जमानिया के बलुआ घाट पहुंचकर गंगा के जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम और एसपी ने थाना जमानिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम सब्बलपुर कला पहुंचकर संभावित कटान वाले स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर बाढ़ और कटान से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अपनी परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने संभावित कटान वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और किसी भी समस्या की तत्काल सूचना प्रशासन को देने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (एल/आर) गाजीपुर, उपजिलाधिकारी निधि, क्षेत्राधिकारी जमानिया अंकित तिवारी, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज
Next: मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
IMG-20260820-WA0122
  • खबर ⁄ समाचार

स्कूल वाहनों पर चला विशेष अभियान, 24 का चालान और चार वाहन सीज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.