Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ग्राम पंचायत सदस्य पद पर नहीं दिख रहा उत्साह‚ अब तक कुल 369 फार्म बिके

विशेष संवाददाता 02-04-2021
20210402_121631

जमानियां। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा खींचतान प्रधानी पद को लेकर दिखाई पड़ रही है। सिर्फ छ दिन में  211 से अधिक नामांकन फार्म ग्राम प्रधान पदों के उम्मीदवारों ने खरीदे हैं जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद को लेकर उम्मीदवारों के बीच कोई उत्साह नजर नहीं आया है।

इसके लिए 27 मार्च से ही नामांकन फार्म की बिक्री स्थानीय विकास खंड में शुरू कर दी गयी लेकिन शुरुआती दिनों में फार्म न के बराबर बिके। जैसे जैसे दिन बीत रहे है। फार्म कि बिक्री जोर पकड़ रही है। विकास खंड में कुल 84 ग्राम पंचायत के लिए ग्राम प्रधान‚ 131 क्षेत्र पंचायत सदस्य‚ 1088 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर नामांकन होना है। जिसको लेकर तीन अलग अलग काउंटर बनाये गये है। इसके लिए शुल्क भी निधारित की गयी है। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 300 रुपये सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 150 रुपये है। जबकि महिला एवं आरक्षित वर्ग के पदों लिए शुल्क सामान्य वर्ग से आधी रखी गयी है। विकास खंड में अब तक कुल 369 नामांकन फार्म बिके है। जिसमें से ग्राम प्रधान पद के 211‚ क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 105 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 53 फार्म बिके है। हॉलाकि अब तक बैरिकेटिंग नहीं की गयी है। नामांकन करने के लिए 17 अप्रैल से शुरू होगी। नाकांकन पत्र दाखिल करने‚ संवीक्षा करने‚ फार्म वापसी‚ चुनाव चिन्ह आवंटन आदि सहित मतों की गणनाा एवं परिणाम की घोषणा भी विकास खंड स्तर पर ही होगी। इस बीच पडने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय  सारणी के अनुसार कार्यवाही होगी। इस संबंध में बीडीओ हरीनरायण ने बताया कि फार्म की बिक्री के लिए तीन काउंटर बनाये गये है। विकास खंड में आने वाले लोगों के लिए पानी आदि कि व्यवस्था भी की गयी है। कोविड के प्रकोप को देखते हुए इसके प्रोटोकाल का भी पालन कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। अब तक 211 ग्राम प्रधान‚ 105 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 53 ग्राम पंचायत सदस्य पद के फार्म बिके है। दिन पर दिन भीड़ अधिक लग रही है। इसको देखते हुए जरूरत के अनुसार पुलिस बल की तैनाती भी करायी जाएगी।

Post navigation

Previous: एक मुश्त समझाैता योजना का उठाये लाभ
Next: कुर्की की कार्यवाही

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.