Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

रात्रि 09 बजे से प्रात 06 बजे तक आवागमन पर लगा पाबंदी

ब्यूरो 16-04-2021
khabarimg

गाजीपुर। वर्तमान में जनपद में कोविड -19 नोवेल कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रतिदिन 100 से अधिक पॉजिटिव केसों की रिपोर्ट प्राप्त होने के कारण 11 अप्रैल, 2021 के प्रस्तर – सी एवं कोविंड -19 वायरस जनित महामारी का प्रभाव नियंत्रित करने हेतु स्थानीय प्रतिबन्ध लगाये जाने सम्बन्धी प्राविधानों के अनुपालन में जनपद में कोविड-19 के संकमण के प्रकरणों पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत उपर्युक्त आदेशों में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं मंगला प्रसाद सिंह, जिला मजिस्ट्रेट, 16.04.2021 की रात्रि 09.00 बजे से प्रात 06.00 बजे तक जनपद क्षेत्र में निम्नवत व्यवस्था के अनुसार रात्रिकालीन आवागमन एवं संव्यवहार तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्धित करता हूॅ प्रतिबन्ध  30.04.2021 की प्रातः 06ः00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

उन्होने बताया कि जनपद सीमा क्षेत्र के अर्न्तगत समस्त प्रकार के सार्वजनिक पार्क स्टेडियम व अन्य पार्को मे जन -सामान्य का आना -जाना पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाता है। जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थान एवं कोचिंग संस्थान पूर्णतया बन्द रहेगें। उपरोक्त अवधि मे समस्त प्रकार की व्यवसायिक गतिविधिया बाजार, मण्डी इत्यादि पूर्णतया बन्द रहेगी। प्रातः 06ः00 बजे के पश्चात और रात्रि 09ः00 बजे के पूर्व धार्मिक स्थलो एवं परिवार के सामाजिक आयोजनों के सम्बन्ध में गृह ( गोपन ) 11.04.2021 में दी गयी व्यवस्था के अनसार सामाजिक/धार्मिक/खेल/मनोरंजन/शैक्षिक/सांस्कृतिक आदि कार्यकमों में लोगों के इकट्ठा होने की निम्नवत् निर्धारित की गयी है, किसी भी बन्द स्थान यथा हाल/ कमरे की निर्धारित क्षमता की 50 प्रतिशत से कम किन्तु एक समय में अधिकतम् 50 व्यक्तियों तक ही फेस मास्क . सोशल डिस्टेन्सिंग, थर्मल स्कैनिंग व सेनेटाइजर एवं हैण्ड वॉस की उपलब्धता की अनिवार्यता के साथ। किसी भी खुले स्थान/मैदान पर ऐसे स्थानों के क्षेत्रफल की 50 प्रतिशत से कम क्षमता तक किन्तु एक समय में अधिकतम् 100 व्यक्तियों तक ही फेस मास्क, सोशल डिस्टेन्सिंग, थर्मल स्कैनिंग, हैण्डवास व सेनेटाइजर की उपलब्धता की अनिवार्यता के साथ कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानों जोन में धर्म स्थल के अन्दर एक बार में एक स्थान पर 05 से अधिक श्रद्धालु एकत्रित नहीं होगें। प्रतिरूप/मूर्तियों/ पवित्र ग्रंथों आदि को स्पर्श करने की अनुमति नहीं होगी। सभी प्रकार की सभाएं निषिद्ध रहेंगी। कोविंड -19 संक्रमण फैलने के खतरे के दृष्टिगत समूह में इकट्ठे होकर गायन की अनुमति नहीं होगी, धर्म स्थल के अन्दर किसी प्रकार के प्रसाद वितरण अथवा पवित्र जल के छिड़काव आदि की अनुमति नहीं होगी। एक दूसरे को बधाई देते समय शारीरिक सम्पर्क से बचना होगा। श्रद्धालु एवं पूजा कराने वाले समेत कोई भी किसी को किसी भी रूप में स्पर्श नहीं करेगा, प्रार्थना सभाओं हेतु एक ही मैट/ दरी के प्रयोग से बचा जाय । श्रद्धालुओं को अपने लिए अगल से मैट/दरी/चादर लानी होगी, जिसे वह अपने साथ वापस भी ले जा सकते है। उपरोक्त बिन्दु पिछले निर्देशो के पालन में उल्लिखित प्रतिष्ठान/ गतिविधियां रात्रि 09.00 बजे के पश्चात बन्द रहेगें। उन्होने निर्देशित किया है कि कोरोना महामारी से जनसामान्य व उनके वाहनों का आवागमन व जनसामान्य का घर से बाहर निकलना रात्रि 09ः.00 बजे से प्रात रू 06ः00 बजे तक प्रतिबंधित किया जाता है। यह प्रतिबंध धार्मिक स्थलों पर भी लागू रहेगा। रात्रि 09.00 बजे के बाद किसी भी जनसामान्य का धार्मिक स्थलों के आस- पास या धार्मिक स्थलों के अन्दर जाना प्रतिबंधित किया जाता है। यह प्रतिबन्ध मरीज ले जा रहे एम्बुलेंस पर लागू नहीं होगा एवं उक्त अवधि में भी मेडिकल स्टोर खुले रह सकते हैं। जनपद में प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य लगाएगा तथा 2 गज सोशल डिस्टेंसिंग का प्रत्येक जगह पालन करेगा। साथ ही महामारी अधिनियम के अन्य प्रावधानों का पालन करेगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही कराई जाएगी। यह आदेश एपीडेमिक डिजीज एक्ट -1897 (यथा संशोधित ) एवं उ0प्र0 लोक स्वास्थ्य एवं महामारी अधिनियम-2020 के सगत प्राविधानों के अन्तर्गत जारी किये जा रहे हैं आदेश में वर्णित प्रतिबन्धों की अवहेलना किये जाने पर महामारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जायेगी। कही स्थिति की गम्भीरता एंव तात्कालिक आवश्यकता को देखते हुए उक्त प्रतिबंधों को तत्काल प्रभावी किया जाना आवश्यक है और समयाभाव के कारण किसी अन्य पक्ष को सुनवाई का अवसर प्रदान कर पाना सम्भव नहीं है, अतएव यह आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है। इस आदेश के उल्लघन का सज्ञान जनपद में तैनात पुलिस उप निरीक्षक स्तर से अथवा उससे वरिष्ठ किसी भी पुलिस अधिकारी तथा नायब तहसीलदार स्तर से अथवा उससे ऊपर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा लिया जा सकेगा। आदेश व्यापक विकास प्रचार-प्रसार थानाध्यक्षों/प्रभारी निरीक्षकों/तहसीलदारों/खण्ड अधिकारियों अधिशासी अधिकारी स्थानीय निकायों एवं जिला सूचना अधिकारी गाजीपुर द्वारा किया जायेगा। इस आदेश की एक प्रति प्रत्येक सरकारी कार्यालय एवं नगरीय स्थानीय निकाय के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक जानकारी हेतु अविलम्ब लगायी जायेगी।

Post navigation

Previous: कोरोना के मामलों में एकाएक उछाल का प्रमुख कारण आर वैल्यू में आया बदलाव-डॉ सूर्य कांत
Next: सेनिटाईजेशन हेतु 17 अप्रैल को बंद रहेगा न्यायालय

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.