Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नामांकन पत्र जमा करने के लिए मची रही होड़

ब्यूरो 17-04-2021
IMG-20210417-WA0007

जमानियां। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम दिन शनिवार को नामांकन पत्र जमा करने के लिए होड़ मची रही। नामांकन पत्र जमा करने के लिए प्रत्याशी या प्रस्तावक कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इन्तजार करते दिखे। ग्राम प्रधान, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए देर शाम करीब 7 बजे तक नामांकन हुआ। शाम पांच बजे तक ब्लाक परिसर में घुसने वालों के नामांकन स्वीकार किए गए। इस दौरान नामांकन फार्म कि बिक्री भी जारी रही।

विकासखंड में 84 ग्राम प्रधान पद के सापेक्ष 647‚ 131 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के सापेक्ष 568 तथा 1088 ग्राम पंचायत सदस्य पद के 519‚ कुल 1734 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पंचायत चुनाव में तीन पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई। इसके लिए विकास खंड में 22 काउंटर बनाये गए थे। जिसमें एआरओ कि तैनाती कि गयी थी। 14 काउंटरों को न्याय पंचायतवार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए बनाया गया है और 8 काउंटर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए बनाया गया है। ताकि किसी भी काउंटर पर भीड़ न लगे लेकिन इसके बावजूद विकास खंड में भीड़ लगी रही। वही शनिवार तक ग्राम प्रधान पद के 958‚ क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 750 ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1168 कुल 2875 नामांकन फार्म बिक चुके है। रिटर्निंग ऑफिसर दिलीप कुमार शुक्ल ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 647‚ बीडीसी पद पर 568‚ ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 519 नामांकन हुआ है। इस अवसर पर तहसीलदार घनश्याम, बीडीओ हरिनारायण, कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य, सुहवल थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज अमित पांडेय, उपनिरिक्षक विनय सिंह‚ वरिष्ट उपनिरिक्षक मंशाराम गुप्ता‚ हैड कांस्टेबल सुजीत सिंह सहित आदि बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: कोविड-19 प्रोटोकाल का उल्लघंन कर रहे प्रधान पद प्रत्याशी सहित 16 व्यक्तियो पर अभियोग पंजीकृत
Next: मशीनयुक्त टैंकर से सैनिटाइजेशन का कराया गया कार्य

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.