Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बना 107 बेड का कोविड एल-2 हॉस्पिटल

ब्यूरो 19-04-2021
khabarimg

गाजीपुर। जनपद में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होते देख जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है । कोविड-19 से दो-दो हाथ करने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर शम्मे गौसिया पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सहेडी को 107 बेड का कोविड एल-2 हॉस्पिटल बनाया गया है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जी सी मौर्य ने बताया कि लगातार बढते मरीजों के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर शम्मे गौसिया पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को एल-2 कैटेगरी का हॉस्पिटल बनाया गया है। जिसके लिए डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के ड्यूटी भी लगा दी गई है और इन सब के लिए डॉ अभिनव कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है जिनकी देखरेख में इस अस्पताल का संचालन किया जाएगा।

एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि इस अस्पताल के लिए छः डॉक्टर, तीन फार्मासिस्ट, तीन वार्ड बॉय, छः स्वीपर और दो लैब टेक्नीशियन की तैनाती की गई है जिन्हें रोस्टर के अनुसार इस अस्पताल में अपने ड्यूटी करनी है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में 8-8 घंटे के रोस्टर के अनुसार कुल तीन टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि विगत साल भी इस मेडिकल कॉलेज को एल-1 हॉस्पिटल बनाया गया था। जहां पर पॉजिटिव मरीजों का इलाज किया गया । वहीं अब एक बार फिर से इस अस्पताल को एल-2 हॉस्पिटल के लिए तैयार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिला अस्पताल में 40 बेड का एल-2 वार्ड भी संचालित किया जा रहा है। यहां पर 21 मरीजों का इलाज मौजूदा समय में चल रहा है। वहीं गंभीर हो चुके 25 मरीजों को बी एच यू वाराणसी या अन्य अस्पतालों में भी भर्ती कराया जा चुका है। इसके अलावा 15 अन्य गंभीर मरीज वाराणसी के अलावा अन्य जनपदों में भी अपना इलाज करा रहे हैं।

Post navigation

Previous: विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष ने दिया पत्रक
Next: ऑक्सीजन लेवल 95 से नीचे आने पर तुरंत कोविड कंट्रोल रूम को दें जानकारी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.