Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

चिकित्सक मरीजों के साथ गैर जिम्मेदाराना व्यवहार न करें-डीएम

ब्यूरो 27-04-2021
khabarimg

गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह गाजीपुर ने बताया कि देखा जा रहा है कि जिला अस्पताल गाजीपुर में इमर्जेन्सी वार्ड तथा नान कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों द्वारा फोन किया जाता है कि उनके मरीज की स्थिति गम्भीर है तथा आक्सीजन लेवल कम हो रहा है किन्तु वार्ड में तैनात चिकित्सक द्वारा यह बताया जाता है कि आक्सीजन की उपलब्धता नहीं है।

जब आक्सीजन की आपूर्ति होगी तो मरीज को आक्सीजन लगाया
जायेगा। यह बात लगातार 03 दिनों से सुनने को आ रही है। इस तथ्य की जब-जब मैने जॉच करायी, तब तब पाया गया कि चिकित्सक द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से इस सम्बन्ध में कोई डिमाण्ड नहीं किया गया और स्वतः अपनी इच्छानुसार यह प्रसारित करा दिया गया कि वार्ड में आक्सीजन उपलब्ध नहीं है। यह नितान्त आपत्तिजनक और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है, जिससे न केवल जनपद की छवि धूमिल होती है, बल्कि समाज में भय व्याप्त होता है। अतः जिला चिकित्सालय में तैनात सभी चिकित्सकों से अपेक्षा की जाती है कि कृपया किसी भी मरीज के परिजनों से आक्सीजन या अन्य जीवन रक्षक दवाओं के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक या मुख्य चिकित्साधिकारी से जानकारी प्राप्त किये बिना अनर्गल बयान न दें, बल्कि मरीज के परिजन को सहानुभूतिपूर्वक समझायें। यदि किसी मरीज के लिए आक्सीजन की आवश्यकता है तो तत्काल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को डिमाण्ड प्रेषित किया जाय और इस स्थिति में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी है कि वह तत्काल सम्बधित वार्ड / सम्बन्धित चिकित्सक को आक्सीजन उपलब्ध कराये। यह आगाह किया जाता है कि भविष्य में यदि इस प्रकार का विन्दु संज्ञान में आता है तो सम्बन्धित के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही की जायेगी तथा सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित भी करायी जा सकती है

Post navigation

Previous: चुनाव निरस्त– आरओ जमानियां
Next: जल्द मिलेगी स्वास्थ्य विभाग को जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित बस

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.