Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • घटना / दुर्घटना

युवक को चोरों ने ट्रेन से नीचे फेंक, मौत

विशेष संवाददाता 06-05-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव के एक युवक को चोरों ने ट्रेन से नीचे फेंक दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक का शव पैतृक गांव गहमर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार विमलेश्वर सिंह मुन्ना (53) पुत्र नरसिंह सिंह निवासी गहमर (गोविंद राव पट्टी) बुधवार अपनी पुत्री के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने ससुराल बिहार प्रांत के खरौनी (बिहिया) जनपद भोजपुर जा रहे थे। बिहार के बनाही स्टेशन के समीप विमलेश्वर सिंह का ट्रेन से चोरों ने अटैची लेकर भागने का प्रयास किया और दोनों पक्ष में हाथापाई शुरू हो गयी। देखते ही देखते चोरों के अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और विमलेश्वर सिंह को ट्रेन से नीचे धक्का देकर गिरा दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस बीच यात्रियों ने फोन कर रेलवे पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जब इसकी सूचना ससुराल में पहले से ही पहुंची विमलेश्वर सिंह की पत्नी व एक पुत्री को मिली तो विवाह और खुशी का माहौल गम में बदल गया। रोते बिलखते  पत्नी व पुत्री गहमर पहुंची। अंतिम संस्कार गुरुवार को गांव के नरवा गंगा घाट पर किया गया। पत्नी व पुत्रियों का रो रो कर बुरा हाल था ।

Post navigation

Previous: उर्वरक बैग पर अंकित मूल्य पर ही होगी बिक्री-जिला कृषि अधिकारी
Next: कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को मिलेगा सरकार का साथ

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.