Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • समस्या

पानी निकासी की व्यवस्था न होने से लोग परेशान

ब्यूरो 12-05-2021
IMG-20210512-WA0028

जमानियां। नगर के कस्बा बाजार स्थित वार्ड नंबर 19 में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। आलम यह है कि पानी में काई लग गयी है ओर और तेज धूप के कारण निकलने वाली विषैला दुर्गंध आस पास रहने वाले लोगों को परेशान कर रहा है।

मोहल्ले के मुमताज अहमद‚ प्रमोद चौधरी‚ लक्ष्मन पटवा‚ राजेश वर्मा‚ प्रेम कान्त‚ जयंती वर्मा‚ गिता वर्मा आदि का कहना है कि इस मोहल्ले में सड़क के दोनो तरफ मकान है और नाली सिर्फ एक ही तरफ है। वो भी इस कदर बनायी गयी है जेसे किसी नव सिखवे को नाली बनाने का ठेका दे दिया गया हो। नाली का दोनों सिरा ऊंचा है और बीच में गहरा है। नाली को नाव नुमा बनाया गया है। जिससे पानी कि निकासी नहीं हो पाती है। इस कार्य का भुगतान भी नगर पालिका द्वारा कर दिया गया लेकिन आज तक किसी ने यह जानने की जहमत नहीं उठाई कि नगर पालिका द्वारा बनायी गयी नाली मानक के अनुरूप बना है अथवा नही। इस नाली से पानी कि निकासी हो पा रही है या नहीं। वही सड़क के दुसरी ओर तो नाली ही नहीं बनी है लोग अपने घरों का पानी मजबूर हो कर सड़ पर गिरा रहे है। सड़क पर पानी गिरने से जलजमाव हो गया है। लम्बे समय से लगातार पानी गिरने के वजह से पानी में काई लग गयी है और सड़न की वजह से लोगों का रहना दुबर हो गया है। लोगों कि माने तो बारिश के समय स्थिति बद से बत्तर हो जाती है। जिसकी शिकायत लगातार नगर पालिका में की जाती है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। गंगा घाट के पास स्थित इस मोहल्ले में साफ सफाई तक नहीं होती है।

Post navigation

Previous: बिहार तथा अन्य जनपद के शव का प्रवेश बन्द
Next: घर में हवन पूजन करने से वातावरण होगा स्वच्छ

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.