Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस की दर की निर्धारित

ब्यूरो 12-05-2021
khabarimg

गाजीपुर। कोविड-19 की द्वितीय लहर के संक्रमण के कारण मरीजो की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि होने के फलस्वरूप एम्बुलेन्स चालकों/स्वामियों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें विभिन्न लोगो द्वारा की जा रही है। अतः महामारी के इस दौर में यह आवश्यक हो गया है कि कोविड-19 संक्रमित मरीजों क इलाज हेतु उपयोग में लाई जाने वाली एम्बुलेंस की दरे निर्धारित कर दी जाय।

जिससे कि जनसामान्य को अथवा कोविड-19 संक्रमित मरीज एवं उनके परिजनों को किसी अप्रिय स्थिति या कठिनाईयों का सामना न करना पडे़। अतः जिलाधिकारी एम पी सिंह ने ‘द‘ एपीडेमिक डिजीज एक्ट 1897,डिजास्टर मैनेजमेन्ट एक्ट 2005 एवं उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 विनियमावली-2020 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कोविड-19 संक्रमित मरीजो/रोगियों के इलाज हेतु प्रयोग में लायी जाने वाली निजी एम्बुलेन्स के जनपद गाजीपुर में किराये की दरें निम्मवत निर्धारित करते हुए निर्देश दिया है। जिसमें आक्सीजन रहित एम्बुलेंस रू0 1000/- 10 किमी0 की दूरी तक उसके पश्चात रू0 30 प्रति किमी0 की दर से। आक्सीजन युक्त एम्बुलेंस रू0 1500/- 10 किमी0 की दूरी तक उसके पश्चात रू0 50 प्रति किमी की दर से तथा वेन्टीलेटर सपोर्टेड/बाई पैप एम्बुलेंस रू0 2500/- 10 किमी की दूरी तक उसके पश्चात रू0 100 प्रति किमी की दर से निर्धारित किया है। उन्होने बताया कि निर्धारित दरें प्रति ट्रिप के अनुसार ही देय होगी। मरीज को कोविड हास्पिटल तक पहुचाने के उपरान्त एम्बुलेंस की वापसी का किराया अनुमन्य नही होगा। कोविड संक्रमित मरीज अथवा उसके परिजन उपरोक्तानुसार निर्धारित दर से अधिक दर लिये जाने की शिकायत पुलिस हेल्प लाइन नं0 112 व इण्टीग्रटेड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर गाजीपुर पर स्थापित टेलीफोन नं0-0548-2226100 , 2226101 से 2226114 पर दर्ज करायी जा सकती है।

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने कोविड टीम-9 एवं निगरानी समिति के सदस्यो से बिन्दुवार की समीक्षा
Next: जिलाधिकारी की चढ़ी त्योरि

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.