Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

ऑक्सीजन रेगुलेटर के अभाव को इंजेक्शन सिरिंज से पूरा कर मरीजों को जीवन दे रहा वार्ड ब्वॉय

ब्यूरो 16-05-2021
IMG-20210516-WA0007~2

गाजीपुर। कोविड-19 महामारी के वक्त कुछ लोग जहां आपदा को अवसर बना रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस महामारी में भी अपनी जान की परवाह किए बगैर सिर्फ और सिर्फ लोगों की कैसे मदद किया जा सके और उनकी जान कैसे बचाया जाए इस बारे में सोचने में ही व्यस्त है। और उसको अंजाम देने में ऐसे ही एक वार्ड बॉय जिला अस्पताल में कार्यरत है जिन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर में लगने वाले रेगुलेटर की कमी को इंजेक्शन सिरिंज से जुगाड़ कर लोगों को ऑक्सीजन देना शुरू किया। अब तक दर्जनों मरीजों की जान बचा चुके हैं । जी हां यह गाजीपुर के जिला अस्पताल में कार्यरत वार्ड बॉय पिंटू कश्यप है जिन्होंने 20 एमएल के सिरिंज से मौजूदा समय में रेगुलेटर की कमी को मात देकर लोगों को जिंदगी देने का काम कर रहे हैं। हालांकि मौजूदा समय की बात करें तो गाजीपुर के जिला अस्पताल में रेगुलेटर की आपूर्ति कर दी गई है। और मौजूदा समय में रेगुलेटर की कोई कमी नहीं है।

वार्ड बॉय पिंटू कश्यप ने बताया कि जिला अस्पताल में पिछले दिनों में ऑक्सीजन सिलेंडर की कोई कमी नहीं थी। इसमें लगने वाले रेगुलेटर की कुछ कमी थी । जिसकी वजह से चाह कर भी मरीजों को ऑक्सीजन नहीं दे पा रहे थे । तब उन्होंने एक 20ml का सिरिंज जिसका पिछला हिस्सा काटकर निकाल दिया और फिर उस पर माइक्रो टेप चिपकाकर उसे 2 मिनट इंजेक्शन के पिछले हिस्से को आग से गर्म किया । ताकि उसकी प्लास्टिक कुछ नरम हो जाए और फिर उसे ऑक्सीजन सिलेंडर में बैठा देते है। ऑक्सीजन सिलेंडर में सिरिंज फिट हो जाने के बाद उसके अगले हिस्से में ऑक्सीजन मास्क में लगे पाइप का कुछ हिस्सा काटकर ऑक्सीजन सिलेंडर में लगे इंजेक्शन में फिट कर देते है। फिर ऑक्सीजन खोला तो मरीज की जिंदगी बचनी शुरू हो जाती है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन रेगुलेटर का इंतजार करने की बजाय लोगों की जिंदगी बचानी प्रमुखता समझी इसलिए मैंने यहां के डॉक्टरों को इसकी जानकारी देकर लोगों की जिंदगी बचाने शुरू कर दिया।

मेडिसिन वार्ड में ड्यूटी दे रहे डॉ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में पिछले दिनों रेगुलेटर की कुछ कमी थी। जिसके बाद पिंटू के द्वारा इस जुगाड़ के माध्यम से लोगों को जिंदगी दी जा रही है। जिससे अब तक दर्जनों लोगों की जिंदगी बच चुकी है। हालांकि मौजूदा समय में रेगुलेटर की सप्लाई जिला अस्पताल को हो चुकी है। लेकिन अभी भी पर्याप्त मात्रा में रेगुलेटर नहीं मिल पा रहा है । जिसकी वजह से जुगाड़ के सहारे इसने ऑक्सीजन देना शुरू किया और अभी तक यह कामयाब है।

वही बिहार से आए मरीज के परिजन अनिश कुमार गुप्ता से जब इस तरह से ऑक्सीजन दिए जाने के संबंध में बात की गई तो उसने बताया कि सुबह जब उसके पिता जिला अस्पताल पहुंचे थे। तब वह काफी छटपटा रहे थे और उन्हें ऑक्सीजन की तत्काल जरूरत थी। जिसके बाद उन्हें इस तरीके से ऑक्सीजन मिलना शुरू हुआ और अब उनके पिता की हालत में काफी सुधार है।

Post navigation

Previous: शव के मिलने का सिलसिला जारी
Next: जनपद में अबतक 140905 लोगों का हो चुका टीकाकरण

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.