Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

जिला अस्पताल में मंडलायुक्त ने मरीजों के लिए भेजा जूस, कॉफ़ी व साबुन

ब्यूरो 21-05-2021
IMG-20210521-WA0010

गाजीपुर। कोविड-19 काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) की महत्ता हर किसी को अच्छी तरह से समझ में आ गयी है। इसी पर ध्यान देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेहत और स्वाद खास ख्याल रखा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती 96 मरीजों को वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की ओर से भेजे गए जूस, कॉफी के साथ ही साबुन प्रदान किये गए। इसे पाने के बाद मरीजों में उत्साह देखने को मिला।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को मरीजों के लिए जूस, कॉफी और हाथ धोने के लिए साबुन उपलब्ध कराया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला अस्पताल में वितरण करने के लिए यह सामान उपलब्ध कराया गया था, जिसे आज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, महिला वार्ड, मेडिकल वार्ड, सर्जरी वार्ड के साथ ही कोविड-19 वार्ड में भर्ती 96 मरीजों को वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि इन सभी सामानों को मरीजों में वितरित करने का उद्देश्य यह है कि अस्पताल में भर्ती मरीज कहीं से भी अपने आपको अलग महसूस न करें। इसके साथ ही इनके स्वाद और इम्यूनिटी का ध्यान रखा जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ स्वतंत्र सिंह, डॉ नारायण पांडे, डॉ सुजीत मिश्रा, के सी गुप्ता, डॉ के एन चौधरी, रामकिशोर, सोलंकी और धनंजय के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: निगरानी समिति की बैठक में दिये गये निर्देश
Next: प्रभारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धि

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.