Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

घर पर रहकर एएनएम पिंकी ने दी कोरोना को मात

ब्यूरो 24-05-2021
IMG-20210524-WA0010

गाजीपुर। कोविड-19 से बचाव के लिए सरकार का टीकाकरण पर खासा ज़ोर है। इसे सफल बनाने में जुटीं हैं- स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम।

स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के साथ ही गांव-गांव पहुंचकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक भी कर रहीं हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बन जाती है कि समय – समय पर इन कोरोना वारियर्स का हौसला अफजाई करते रहें। इससे उन्हें और अधिक उत्साह व ऊर्जा मिलेगी और वह अपने कर्म पथ पर अडिग रहकर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कर सकेंगी। ऐसी ही एक एएनएम पिंकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद के उपकेंद्र चकपहाड़ पर कार्यरत हैं, जो कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव हुई, फिर भी होम आइसोलेशन में रहकर विभागीय कार्यों को पूरा कर अपने कर्तव्य का निर्वहन करती रहीं।
पिंकी बताती हैं कि उनकी नियुक्ति 8 अप्रैल 2019 को उपकेंद्र चकपहाड़ पर हुई थी जिसके बाद वह नियमित रूप से केंद्र पर टीकाकरण कार्य के साथ ही विभाग द्वारा दी जाने वाली जिम्मेदारियों को भी हमेशा निभाती रहीं। पिछले साल भी कोविड-19 के दौरान उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया । इस साल भी वह कर्तव्य का निर्वहन कर रही थीं, लेकिन इसी बीच 28 अप्रैल को वह पॉजिटिव हो गईं जिसके बाद उन्होंने होम आइसोलेशन में उपचार शुरू किया। इस दौरान भी वर्क फ्रॉम होम करते हुए फोन के जरिए पॉजिटिव मरीजों का फॉलोअप लेती रहीं। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव किए जाने वाले सर्वे कार्य पर भी नजर बनाये हुए थीं । हालांकि इस दौरान लोगों के नकारात्मक व्यवहार का भी सामना करना पड़ा । फिर भी वह इससे विचलित नहीं हुईं और सकारात्मक सोच रखते हुये अपना कर्तव्य करती रहीं। इस दौरान परिवार के लोग नियमित रूप से काढ़ा और दवा लेने के लिए फोन कर याद दिलाते रहे। जिससे वह समय से होम आइसोलेशन में रहकर भी स्वस्थ हुई ।14 मई को उन्होने फिर से जांच कराई तो उसमें वह निगेटिव आई थीं । इसके बाद 19 मई को फिर से विभागीय ड्यूटी शुरू कर दी ।
उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन के फॉलो अप के दौरान आमजन को फोन करने पर अधिकतर लोगों के द्वारा नकारात्मक व्यवहार देखा गया । कोई ठीक से बात नहीं करता था। फिर भी लोगों को होम आइसोलेशन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताती रहीं। जब जिलाधिकारी के निर्देश पर कोविड-19 टीकाकरण गांव-गांव शुरू हुआ तो एएनएम ने कई गांवों में जाकर टीकाकरण किया । उन्होंने बताया कि इस दौरान मुर्की खुर्द और मुर्की कला के लोग अपना कोविड-19 जांच और टीकाकरण नहीं कराना चाह रहे थे। तब इनके और उनकी टीम के द्वारा वहां के लोगों को समझाया गया और उन्हें टीकाकरण के फायदे के बारे में बताया गया । तब 100 से ऊपर लोगों ने अपनी जांच कराई और लगभग 50 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि चकपहाड़ स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव हो चुके थे, उन सभी को होम आईसोलेशन के दौरान विभाग द्वारा पूरा सहयोग किया गया और उनका हौसला अफजाई भी किया जाता रहा। इस वजह से जितने भी कर्मचारी पॉजिटिव हुए थे, वह अब निगेटिव और स्वस्थ होकर अपने काम पर लौट चुके हैं।

Post navigation

Previous: कोविड महामारी में भ्रामक दुष्प्रचार करने पर होगी कार्यवाई-एसडीएम
Next: शराब तस्करी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.