Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

ब्लैक फंगस से डरें नहीं बल्कि बने जागरूक

ब्यूरो 26-05-2021
khabarimg

गाजीपुर। कोरोना संक्रमण के बीच अब ब्लैक फंगस भी पाँव पसारने लगा है । हालांकि इससे डरने की जगह इसके बारे में जागरुक होने की जरूरत है। ब्लैक फंगस कोई नई बीमारी नहीं है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी इस बीमारी से दो-दो हाथ करने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। जनपद में अब तक ब्लैक फंगस का कोई भी मरीज नहीं पाया गया है, फिर भी स्वास्थ्य महकमा इसको लेकर पूरी तरह से तैयार है। इस रोग में प्रयुक्त होने वाली दवा वाराणसी मंडल में शासन के द्वारा उपलब्ध करा दी गई है, जिसके लिए मरीज के दवा का आकलन मंडलायुक्त एवं अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वाराणसी मण्डल के साथ ही स्थानीय राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा नामित विशेषज्ञ की त्रिस्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि ब्लैक फंगस के इलाज में प्रयुक्त होने वाली दवा को लेकर अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन अमित मोहन प्रसाद का एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें इस दवा के आवंटन के संबंध में पूरी जानकारी दी गई है। इसलिए जनपदवासियों को इस लक्षण वाले मरीजों को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस का इलाज सरकारी क्षेत्र में राजकीय मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। इसकी दवा का वितरण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में किया जाएगा। इसके साथ ही निजी चिकित्सालय में इलाज कराने वाले मरीज खुले बाजार से दवा प्राप्त कर सकेंगे। खुले बाजार में दवा नहीं मिलने की दशा में उपलब्धता के आधार पर यह दवा मंडलायुक्त वाराणसी के साथ ही अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को आवेदन कर प्राप्त की जा सकती है।
डॉ उमेश ने बताया कि दवा की सीमित उपलब्धता को देखते हुए इसको मंडल स्तर पर उपलब्ध कराया गया है, जिसके लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति के द्वारा सहमति जताने पर मरीज को दवा उपलब्ध कराई जाएगी। मरीज के आवेदन पर यह दवा तीन दिनों के लिए एक बार में उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय रेडक्रास सोसाइटी द्वारा यह दवा 6000 रुपये प्रति लाइपोसोमल इंजेक्शन वायल तथा 1500 रुपये प्रति इमल्शन वायल की दर से उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें से 10% धनराशि रेड क्रॉस में रोकते हुए शेष धनराशि रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड के खाते में जमा की जाएगी।
क्या हैं ब्लैक फंगस के लक्षण –
चेहरे का दर्द, सिरदर्द
नाक बंद, नाक दर्द और नाक से पानी निकलना
नाक से खून निकलना
दृष्टि की कमजोरी या आँखों में दर्द
आँखें लाल हो जाना
आँखों से आँसू आना
गालों और आंखों में सूजन
आँख के निचले हिस्से में कालापन आना
नाक में काली पपड़ी

Post navigation

Previous: टीकाकरण व जॉच की टीम पहुँच रही गांव गांव
Next: खरीफ की मुख्य फसल धान के उपर डायल आउट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.