Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

चिकित्सकों की अनुपस्थिति मरीजों पर पड़ रही भारी

ब्यूरो 08-06-2021
IMG-20210608-WA0019

जमानियाँ। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को चिकित्सकों की अनुपस्थिति में कोविड़-19 टीकाकरण किया गया। चिकित्सक के न रहने के कारण ओपीडी पूर्णतः बन्द रहा तथा मरीज परेशान दिखे।

स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक की अनुपस्थिति में फर्मासिस्ट सुनील कुमार भास्कर वैक्सीन लगा रहे थे तथा अधीक्षक कक्ष व चिकित्साधिकारी कक्ष खाली था। जबकि वैक्सीनेशन के दौरान चिकित्सक की उपस्थिति अनिवार्य होती है ताकि वैक्सीन लगाने के बाद कोई दिक्कत हो तो चिकित्सक तुरन्त इलाज कर सके। इस स्वास्थ्य केन्द्र पर एक अधीक्षक व दो चिकित्सकों की तैनाती है लेकिन चिकित्सकों की गैर मौजूदगी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 30 बेड़ का यह स्वास्थ्य केन्द्र अपने निर्माण काल से ही वैन्टीलेटर पर पड़ा हुआ। इस स्वास्थ्य पर टेक्नीशियन के आभाव में एक्सरे मशीन धूल फॉक रहा है तथा माजूदा समय में 30 बेड़ के जगह 15 बेड़ ही मौजूद है। प्रसव केन्द्र कई वर्षों से बन्द पड़ा है तथा इमरजेन्सी सेवा आज तक चालू नही हो पायी। डॉक्टर आवास लावारिश पड़ा हुआ है तथा कर्मचारी आवास में एम्बुलेन्सकर्मी ही रहते है। कोरोना काल में शासन बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का दावा कर रहा है लेकिन यहाँ शासन के फरमान का कोई असर दिखाई नही दे रहा है। ऐसे में जब अस्पताल ही बिमार रहेगा तो बिमार मरीजों का इलाज कैसे हो पायेगा। यह सवाल आज भी ग्रामीणों को परेशान कर रही है।


ग्रामीणों ने कई बार इस स्वास्थ्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए धरना-प्रर्दशन किया लेकिन सिर्फ उच्चाधिकारीयों के आश्वासन के अलावा कुछ भी हासिल नही हुआ। आज भी ब्यवस्था जस की तस बनी हुई। वैक्सीनेशन के दौरान आर्युवेद फर्मासिस्ट अजय सिंह, एल टी आनन्द सिंह, विहारी आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: कर्म हमारे साथ एक ही नहीं अनंत जन्मों तक साथ रहते है-चंद्रेश महाराज
Next: धान की सीधी बुआई हेतु कृषि विभाग ने किसानों को किया जागरुक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.