Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि को लेकर हुआ सांकेतिक धरना प्रदर्शन

ब्यूरो 11-06-2021
IMG-20210611-WA0018

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जमकर विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के बढ़े दामों का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों से मध्यम वर्गीय परिवार के सामने परेशानी खड़ी हो जाती है। पार्टी लोगों का दर्द समझती है और यही कारण है कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम के विरोध में पार्टी आमजन‚ किसान के साथ खड़े हैं। खुर्शीद सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा लिए जा रहे कर में कटौती करने, डीजल, पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग उठाई है लेकिन सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है। नगर अध्यक्ष सैयद फैजान ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों का आमजन से सीधा संबंध है और इसके दामों में बढ़ोतरी घरों का बजट बिगाड़ देता है। वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल का दाम घटा हुआ है। ऐसे समय में दाम बढ़ाना ठीक नहीं है। इस दौरान लोगों ने जम कर सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की। जिसमें पेट्रोल भरवाने वाले लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीओम यादव‚ युगुल किशोर सिंह‚ मोहम्मद तारीक जफर‚ मोहम्मद सरफराज खां‚ कामरान खां‚ करीमुल्ला इद्रीसी‚ विनोद प्रजापति‚ रोहित राम‚ रवि राजभर‚ प्रभात यादव आदि मौजूद रहे।

फोटो भी

Post navigation

Previous: गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: बेटाबर ने 18 रन से हरपुर को दी शिकस्त

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.