Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

युद्ध स्तर पर हो रहा ऑनलाइन फीडिंग

ब्यूरो 13-06-2021
IMG-20210613-WA0010

जमानियाँ। दिहाड़ी मजदूरों के भरण पोषण के लिए मासिक भत्ता प्रदान करने के लिए विकास खंड के अधिकारी एवं कर्मचारी युद्ध स्तर पर ऑनलाइन फीडिंग के कार्य में जुटे हुए है। रविवार को छुट्टी के बाद भी गरीबों को मासिक भत्ता यथाशीघ्र उनके खाते में दिलाने के लिए कर्मचारी कार्य पर डटे हुए है। ऑनलाइन फीडिंग होने के तुरन्त बाद एक एक परिवार का भौतिक सत्यापन कर इन लोगों के खाते में एक हजार रुपये की धनराशि सरकार द्वारा भेजी जाएगी।

दिहाड़ी कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वाले ठेला‚ खोमचा‚ रेहड़ी‚ खोखा आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों‚ पंजीकृत श्रमिकों के अतिरिक्त अन्य श्रमिकों दिहाड़ी मजदूरों‚ रिक्शा चालक‚ कुली‚ पल्लेदार‚ नयिक‚ नाई‚ धोबी‚ मोची‚ हलवाई आदि को सरकार की आरे से प्रति परिवार एक हजार रूप की धनराशि प्रतिमाह भरण पोषण भत्ता के रूप में प्रदान किया जाना है। यह धनराशि निःशुल्क राशन के अतिरिक्त होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक कार्य करने वाले पात्र लोगों के सत्यापन की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग को सौपा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी इसके नोडल अधिकारी होगे। वही नगरीय क्षेत्रों में दैनिक कार्य करने वाले पात्र लोगों के सत्यापन की जिम्मेदारी नगर विकास विभाग को सौपा गया है, जिसके नोडल अधिकारी नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी होगे। जबकि प्रवासी श्रमिकों, कामगारों, मजदूरों के साथ नाविकों का डाटा संकलन की जिम्मेदारी राजस्व विभाग को दिया गया है। जिसके नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी को बनाया गया है। डाटा संकलन एवं संकलित डाटा राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर फीड किया जा रहा है। नोडल अधिकारी द्वारा त्रुटि हीन सत्यापन का प्रमाण पत्र देने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राहत आयुक्त को भेजा जायेगा। सभी लाभार्थियों को धनराशि कोषागार से ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से भेजा जायेगा। यह कार्य तहसील कार्यालय व नगर पालिका कार्यालय में भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र वंचित न रह सके। इस संबंध में बीडीओ हरिनरायन ने बताया कि श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने और उनके हितों को ध्यान में रख कर सरकार ने प्रदेश में आयोग गठित किया। वर्तमान समय में डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। इसके लिए नामित चार बीएमएम के अलावा करीब 6 लोगों को लगाया गया है। ताकि कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सकें और पात्रों को लाभ दिलाया जा सकें।

Post navigation

Previous: टीकाकरण के लिए 9 जून को स्लॉट बुक करा चुके युवाओं के लिए खुशखबरी
Next: तीन टेबुल पर होगी मतगणना

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.