Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

4 वार्डों में हुआ सैनिटाइजेशन

ब्यूरो 16-06-2021
IMG-20210616-WA0007

गाजीपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए शहर में आठवें चरण का सैनिटाइजेशन कार्य भी शुरू कर दिया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आठवें चरण के इस अभियान में 4 वार्डों क्रमशः डॉ0 विवेकी राय नगर, कपूरपुर, सुभाष नगर एवं काजीटोला में क्षेत्रीय सभासद व प्रतिनिधि अजय राय दारा, सहबान अली, कमलेश श्रीवास्तव व संजय कुमार की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। आठवें चरण का यह अभियान 12 जून से प्रारम्भ हुआ है जो 17 जून तक चलेगा।

न0पा0 के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी लालचन्द सरोज ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु न0पा0 पूरी जिम्मेदारी के साथ सफाई, सैनिटाइजेशन, जाँच, मेडिकल किट आदि के कार्य में तत्परता से लगी हुयी है। 2 स्प्रेयुक्त टैंकर मशीन से वीकेण्ड कर्फ़्यू के दौरान शहर के मुख्य मार्गों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा न0पा0परिषद के कार्यालय में 18+ के रेहड़ी-पटरी, फुटपाथ, श्रमिक ऐसे वर्ग के लोगों का एवं 45+ के सभी लोगों का टीकाकरण अभियान भी लगातार चल रहा है।

आप लोगों ने नागरिकों से टीकाकरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेकर वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि सफाई, कड़ाई एवं दवाई से ही हम कोरोना से लड़ाई जीतने में कामयाब हो रहे हैं। कोरोना से हमें डरना नहीं, लड़ना है एवं कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करना है।

Post navigation

Previous: हत्यारोपी गिरफ्तार
Next: खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करते ही, शिक्षकों ने किया जोरदार स्वागत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.