Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

मुख्यमंत्री को संबोधित सौपा गया छः सूत्रीय मांग पत्र

ब्यूरो 22-06-2021
IMG-20210622-WA0017

जमानियां। स्थानीय विकास खण्ड परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा‚ भाकपा माले‚ ग्रामीण मजदूर सभा और अखिल भारतीय किसान महासभा के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री को संबोधित छः सूत्रीय मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी हरिनरायण को सौंपा गया। बीडीओ ने उच्चाधिकारी को पत्रक भेजवाने का आश्वासन दिया।

पाण्डेय मोड़ स्थित भाकपा माले कार्यालय से मांग पत्र लेकर पैदल मार्च करते हुए विकास खंड परिसर पहुंचे। जहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि कोरोना काल में मौतों का आंकड़ा अधिक है और सरकार आंकड़ों के साथ छेड़ छाड़ कर रही है। कहा कि प्रत्येक गांव में 20 से 25 लोगों की मौत हुई है। मृतक परिवार के आश्रितों को चार लाख मुआवजा दिया जाय। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल से लेकर गांव में मौजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुगर‚ बीपी‚ ऑक्सीमीटर‚ वैंटिलेटर‚ बेड आदि कि व्यवस्था तत्काल कराया जाए। ताकि कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबला किया जा सकें। महामारी में बेरोजगारी झेल रहे लोगों को तत्काल काम एवं दाम दिया जाए। केवल 5 किलो राशन से काम नहीं चलेगा‚ पूरा किचन किट चाहिए। जिसमें 15 किलो राशन‚ 3 किलो दाल‚ 2 किलो तेल‚ रसोई गैस‚ चीनी और मसाले आदि शामिल रहे। हर गरीब को 10 हजार रुपये महामारी भत्ता दिये जाने की मांग की और तीन महीने के अंदर वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण कराने की मांग की। उक्त मौके पर महेन्द्र राम‚ विजयी बनवासी‚ बूच्ची लाल‚ हरिहर खरवार‚ नगीना पासी‚ राम स्वरूप पासी‚ मुन्ना बिन्द‚ लालू बिन्द‚ बिरजु बिन्द‚ हिरा बिन्द‚ अभिनायक राम आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव व कल्याण के लिए हुआ पूजन
Next: असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर चयन होने से हर्ष

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.