Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

ब्लाक आवास को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए स्वास्थ्यकर्मी व ब्लाककर्मी हुए आमने-सामने

ब्यूरो 23-06-2021
IMG-20210623-WA0015

जमानियां। स्थानीय विकास खंड स्थित सरकारी आवास में अतिक्रमण कर अवैध ढंग से निवास कर रह रहे दो स्वास्थ्य कर्मियों को बाहर निकालने के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी आमने सामने आ गये और मामला कोतवाली पहुंच गया तथा उपजिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद तीन दिन में आवास खाली कराने की मोहलत देने के बाद मामला शांत हुआ।

खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर महिला सफाईकर्मीयों ने ब्लाक आवास में अवैध रूप से अतिक्रमण कर निवास कर रहे दो स्वास्थ्य कर्मियों के परिवार को बाहर निकाल कर ताला जड़ दिया तथा आवास की चाभी विकास खंड में जमा कर दिया। परिजनों ने यह वाकया स्वास्थ्य कर्मियों को बताई तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी के साथ प्रभारी चिकित्सक डॉ रूद्रकांत सिंह कोतवाली पहुंचे तथा ब्लाककर्मीयों द्वारा महिला स्वास्थ्य कर्मी एवं उसके परिवार के साथ अभद्रता करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस ने पूरे मामले की जॉच किया तब पता चला कि उच्च न्यायालय के आदेश पर आवास खाली कराया गया है तो पुलिस ने चुप्पी साध ली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारीयों ने उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह से न्याय की गुहार लगाई तो उन्होंने मामले की जॉच कर स्वास्थ्य कर्मियों को आवास खाली करने का निर्देश दिया। पीएचसी चिकित्साधिकारी डॉ रूद्रकांत सिंह के आग्रह पर उपजिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को तीन दिन की मोहलत दी और 27 तारीख को हर हाल में आवास खाली करने का निर्देश दिया। तब मामला शांत हुआ। खण्ड विकास अधिकारी हरिनरायण ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर आवास को खाली कराया गया था। स्वास्थ्य कर्मियों को कई बार नोटिस भेजी गयी लेकिन आवास खाली नहीं हुआ। जिस कारण आवास में ताला लगवाया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई है ताकि किसी भी प्रकार का मिथ्या आरोप न लगाया जा सकें। स्वास्थ्य कर्मियों ने तीन दिन में आवास खाली करने की मोहलत मांगी गई है। जिस पर तीन दिन का मोहलत दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में आवास खाली करा दिया जायेगा। वही पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रुद्रकान्त सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी के साथ अभद्रता हुई है जो गलत है। ऐसे अचानक आवास खाली कराया जाना उचित नहीं है।

Post navigation

Previous: स्नातक व परास्नातक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित,28 जून से शुरू होगा नोड्यूज
Next: सीएचसी बरुइन पर कल से होगा 18+ टीकाकरण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.