Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

सीएचसी बरूइन- बाल चिकित्सा आईसीयू बनाने का कार्य हुआ तेज

ब्यूरो 24-06-2021
IMG-20210624-WA0021~2

बाल चिकित्सक के स्थानांतरण से बढ़ेगी परेशानी

जमानियाँ। कोविड़-19 की तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। विशेषज्ञों की माने तो कोरोना का तीसरा लहर सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित करेगा।

कोविड-19 के थर्ड बेव की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जमानियाँ ब्लाक के ग्राम बरुइन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को पेडियाट्रिक्स (बाल चिकित्सा) आई सी यू बनाने का फैसला लिया है। अस्पताल में 5 बेड आई सी यू तथा अन्य 25 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट होना चाहिए व स्वास्थ्य केन्द्र की रगाई-पुताई के साथ ही समस्त ब्यवस्थाओं को पूर्ण करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। स्वास्थ्य केन्द्र पर सभी तैयारीयों की जॉच मुख्य विकास अधिकारी के साथ उपजिलाधिकारी द्वारा 26 जून को किया जाना है। पेडियाट्रिक्स आई सी यू बनाने का निर्देश मिलते ही सीएचसी पर युद्ध स्तर पर कार्य होने लगा तथा 5 आईसीयू वार्ड बन गया है तथा रंग-रोगन का कार्य प्रगति पर है। ज्ञात हो कि इस अस्पताल को पेडियाट्रिक्स आई सी यू तो बना दिया गया लेकिन बाल चिकित्सक का स्थानान्तरण अन्यत्र कर दिया गया ऐसे में बिना बाल चिकित्सक के बच्चों का ईलाज कैसे सम्भव होगा। इस सम्बन्ध में अधीक्षक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि पेडियाट्रिक्स आई सी यू बनाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके तहत 5 बेड आईसीयू व 25 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट बनाना है। 5 बेड आईसीयू हेतु बना दिया गया। यहाँ पर चार ऑक्सीजन सिलेण्डर मौजूद है। रंगाई का कार्य चल रहा है। सीमित संसाधन में ब्यापक व्यवस्था करने का प्रयास जारी है। ऑक्सीजन प्लांट बनाने का कार्य प्रगति पर है। बाल चिकित्सक का स्थानान्तरण होने से परेशानी बढ़ेगी क्योकि थर्ड बेव में बच्चें ज्यादा प्रभावित होगे।

Post navigation

Previous: टीकाकरण कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सौपी पॉच सूत्रीय मांग

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.