Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • समस्या

अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान

ब्यूरो 25-06-2021
khabarimg

जमानियाँ। बारिश के समय उमस गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। करीब एक सप्ताह से नगरीय क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फाल्ट की वजह से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाई गई है, जिससे उपभोक्ता काफी त्रस्त हो गये है।

शहरी क्षेत्रों में 22 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने के सरकार के दावे पूर्णतः खोखले साबित हो रहे है। प्रतिदिन तार टूटने की सूचना तथा घण्टों मरम्मत के नाम पर कटौती उपभोक्ताओं को खल रही है। जर्जर तारों को बदलने के स्थान पर सिर्फ मरम्मत कराकर किसी तरह काम निकाला जा रहा है। जर्जर तार किसी एक जगह टूटता है लेकिन पूरे फीडर की विजली काटकर घण्टों मरम्मत की जाती है। जिससे उमस भरी गर्मी में पूरे फीडर के उपभोक्ता परेशान रहते है। लोगों ने बताया कि विजली के आने जाने का कोई निश्चित समय उपलब्ध नही है। जरा सा फाल्ट होने पर कई घण्टे तक विजली काटी जाती है। शहरों में एक जगह फाल्ट होने पर उसी जगह की विजली काट कर मरम्मत की जाती है लेकिन यहाँ पर पूरे फीड़र की विजली काट कर घण्टों मरम्मत किया जाता है। जर्जर हो चुके तारों को बदलने के स्थान पर सिर्फ मरम्मत का कार्य हो रहा है, जिससे हम लोगों को कम विजली मिल पा रही है। सरकार के दावे को विद्युत अधिकारी खोखला करने पर तुले हुए है।

Post navigation

Previous: जमानियाँ ब्लाक प्रमुख पद पर सपा ने घोषित किया प्रत्याशी
Next: ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.