Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

ब्यूरो 26-06-2021
IMG-20210626-WA0027

गाजीपुर। अध्यक्ष जिला पंचायत निर्वाचन 2021 हेतु शनिवार को निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यो का नामांकन जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में सम्पन्न हुआ। जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एम पी सिंह के सम्मुख पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे के मध्य तीन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र में सपना पत्नी पंकज ग्राम पंचायत मलिकपुर विकास खण्ड व तहसील सैदपुर ने 04 सेट में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया इनके प्रस्तावक के रूप में शशि प्रकाश व अनुमोदक शैलेंन्द्र उपस्थित थे। रेखा पत्नी दिनेश ग्राम पोस्ट बद्धुपुर ब्लाक बिरनो गाजीपुर ने 01 सेट में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया इनके प्रस्तावक श्याम लाल व अनुमोदक बसन्ती उपस्थित रहे।कुसुमलता पत्नी मुकेश ग्राम पोस्ट सब्बलपुर कलां जमानिया ने 03 सेट में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया इनके प्रस्तावक आलोक कुमार व अनुमोदक महेश सिंह उपस्थित थे। अपरान्ह 03 बजे के उपरान्त जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्षत, जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा कलेक्ट्रेट न्यायालय में ही जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम निर्देशन पत्रो की संवीक्षा की गयी जिसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये।

Post navigation

Previous: मालगाड़ी के चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत
Next: उद्योग बन्धु की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.