Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

अर्थ को समाज में सर्वाधिक महत्त्व मिलने लगा है-भागवताचार्य चंद्रेश महाराज

विशेष संवाददाता 06-07-2021
khabarimg

जमानिया। राधा-माधव ट्रस्ट सब्बलपुर में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करते हुए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने कहा कि हिंदुस्तान की संस्कृति और परंपरा में त्याग और वैराग्य की भूमिका रीढ़ की हड्डी की तरह से है।

दैहिक सुख की जगह आत्मिक शांति एवं आनंद को ही वेद, पुराण, उपनिषद एवं अन्याय धर्म शास्त्रों तथा संतो महात्माओं ने महत्व दिया है। किस राजा, महाराजा के पास धन वैभव कितना था इसकी चर्चा और महत्व न देकर हमारे मनीषियों ने त्याग एवं आदर्श जीवन जीने वालों को उच्च कोटि में स्थान दिया तभी तो हरिश्चंद्र, दधिचि,शिबि के त्याग की गाथा सदियों से गाई जाती है। धर्म को अर्थ के ऊपर स्थान देने का सनातनी आदर्श तीन दशक पहले तक हिंदुस्तानी समाज में व्याप्त था परन्तु धीरे धीरे पाश्चात्य शिक्षा के और व्यापार के दबाव में अर्थ को समाज में सर्वाधिक महत्त्व मिलने लगा है और अर्थ की लोलुपता ने शिक्षा, चिकित्सा , धर्म और राजनीति सभी क्षेत्रों को अपने आगोश में ले लिया है।
यही कारण है कि समाज और देश में चहुंओर पैसा और पैसा ही सबकी चाहत है तथा नैतिकता, मानवता निचले पायदान पर पड़े हुए दिखाई देते हैं।

Post navigation

Previous: कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम को सौपा पत्रक
Next: जनपद के क्षय रोगियों की हो रही जियो टैगिंग

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.